DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर के निर्देश पर जनदर्शन में आज दिव्यांग अनिता यादव एवं तामेश्वर निषाद को मिला बैटरी चलित ट्रायसायकल अधिकारियों ने सुनी आम लोगों की समस्याएं

बालोद।
संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कलंगपुर की दिव्यांग महिला अनिता यादव एवं गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा के दिव्यांग श्री तामेश्वर लाल निषाद के लिए राहत देने वाला साबित हुआ।

कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार इन दोनों दिव्यांगों को जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव एवं संयुक्त कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा के द्वारा तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान किया गया।

कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने पर दोनों ही दिव्यांग बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। इन दोनों दिव्यांगों ने कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल की संवेदनशीलता की प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन में प्रतिदिन आयोजित होने वाली कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम को अपने जैसे अनेक लोगों के लिए अत्यंत मददगार बताया। दिव्यांग अनिता यादव ने बताया कि वे बचपने से ही दिव्यांगता से ग्रसित हैं। जिनके कारण उन्हें अपने जरूरी कामों के लिए निर्धारित स्थानों मंे आने-जाने में बहुत ही कठिनाई होती थी। लेकिन आज कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार उन्हें बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने से उनके बहुत बड़े समस्या का निराकरण हुआ। इसी तरह कलेक्टर जनदर्शन में आज ट्रायसायकल मिलने से दिव्यांग तामेश्वर लाल निषाद भी बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि आज उनकी बहुत पुरानी मांग एवं आवश्यकता पूरी हो गई है। तामेश्वर ने कहा कि जनदर्शन में उन्हें मिले बैटरी चलित ट्रायसायकल बहुत ही मददगार साबित होगा।
कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जनदर्शन में आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव एवं संयुक्त कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने जनदर्शन में पहुॅचे सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके माॅगों एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन मेें आज ओडार संकरी निवासी डेहरी बाई ने विधवा पेंशन दिलाने, रूपटोला निवासी चंपा बाई ने अपने गांव के प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराने, ग्राम धनेली निवासी श्री डोमेन्द्र साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की मांग लेकर पहुंचे थे। अधिकारियों ने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।

You cannot copy content of this page