DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना सहित पेंशन, क्रमोन्नति / समयमान वेतनमान, 20 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पेंशन, वेतन विसंगति दूर करने तथा समय पर पदोन्नति पर शीघ्र निर्णय हो

कर्मचारी हित में निर्णय लेकर इन विषयों पर बजट में प्रावधान किया जाए- टीचर्स एसोसिएशन

जुलाई से लंबित डीए का एरियर्स सहित शीघ्र भुगतान की मांग

बालोद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि नई सरकार से शिक्षक एल बी संवर्ग की बहुत सी प्राथमिकताएं एवं अपेक्षाएँ है। इस पर चल रहे वर्तमान बजट में प्रावधान सहित शीघ्र निर्णय लेने की मांग सभी पदाधिकारियों ने किया है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप साहू, जिला संयोजक रामकिशोर खरांशु, बीरबल देशमुख, जिला उपाध्यक्ष शिव शांडिल्य, वीरेन्द्र देवांगन, कामता प्रसाद साहू, संतोष देवांगन, जिला सचिव नरेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा है कि वर्तमान में पूर्ण पेंशन प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 33 वर्ष की अर्हकारी सेवा अनिवार्य है उक्त व्यवस्था को संशोधित करते हुए केन्द्र सरकार की तरह छत्तीसगढ़ में भी सरकारी सेवक द्वारा 20 वर्ष की निर्धारित सेवा पूरी कर लेने के बाद सेवानिवृत्त होने पर पूर्ण पेंशन (50 प्रतिशत पेंशन ) प्रदान की जाए।संविलियन हुए शिक्षक एल बी संवर्ग को पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश नगदीकरण, पूर्व सेवा के आधार पर क्रमोन्नति/ समयमान वेतनमान देने व वेतन विसंगति दूर करने की मांग संगठन ने की है। वहीं प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदों पर शीघ्र पदोन्नति दी जाने व सीजीपीएफ में न्यूनतम 12 प्रतिशत कटौती के प्रावधान को शिक्षक एल बी संवर्ग के स्वेच्छा से अधिकतम कटौती का प्रावधान रखा जाए तथा गारंटी पत्र में उल्लेखित बिंदु अनुसार जुलाई 2023 से लंबित 4 प्रतिशत डीए का केंद्र सरकार द्वारा देय तिथि से एरियर्स सहित भुगतान करने व बाकी सभी विषयों पर बजट में प्रावधान करने व कर्मचारी हित में गारंटी पत्र में उल्लेखित सभी विषयों पर निर्णय लेने की मांग टीचर्स एसोसिएशन ने किया है।

You cannot copy content of this page