DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में किया गया लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए ईव्हीएम, वीवीपैट मशीनों का एफएलसी

पाकुरभाट स्थित स्ट्रांग रूम में 14 फरवरी तक प्रतिदिन किया जाएगा एफएलसी का कार्य

बालोद।
कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल की उपस्थिति में आज लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में स्थित स्ट्रांग रूम में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए ईव्हीएम, वीवीपैट मशीनों का फस्र्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) किया गया। इस दौरान ईसीआईएल के इंजीनियर भी उपस्थित थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि पाकुरभाट स्थित स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम, वीवीपैट मशीनों का फस्र्ट लेवल चेकिंग का कार्य आज 05 फरवरी से 14 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि फस्र्ट लेवल चेकिंग के दौरान राजनैतिक दल के प्रतिनिधि भी उपस्थित होकर कार्य का अवलोकन कर सकते हैं। श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि ईव्हीएम, वीवीपैट मशीनों का फस्र्ट लेवल चेकिंग के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल द्वारा अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डेय को सुपरवाईजर नियुक्त किया गया है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम गुरूर श्री जीडी वाहिले को नोडल अधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एफएलसी की संपूर्ण प्रक्रिया का वेबकास्टिंग भी किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page