DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अभाविप नगर इकाई अर्जुन्दा ने प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन विभिन्न प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

अर्जुन्दा:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई अर्जुन्दा द्वारा विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रतिभा को सराहते हुए उसे प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से व शिक्षा जगत के साथ-साथ राष्ट्र जीवन के अन्याय क्षेत्रों के भविष्यफल विमर्श हेतु आयोजित दिन रविवार को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन नगर

अर्जुन्दा के सामुदायिक भवन अर्जुन्दा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात राज्य गीत गाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप के विभाग संयोजक पलास घोष उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस थाना अर्जुन्दा के एस आई सर व मनीषा राणा जिला संयोजक अभाविप बालोद ,

जयकिशन साहू नगर मंत्री बालोद , देवेन्द्र साहू, दीपेश साहू, हिमांशु मौजूद रहे अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता पंकज चौधरी , मंयक अग्रवाल पूर्व कार्यकर्ता अभाविप

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए अभाविप के विभाग संयोजक श्री पलास घोष ने कहा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के इतिहासों और कार्या और के साथ हमारे महापुरुषों के कार्यो के बारे में बताया।

और उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता पंकज चौधरी ने कहा कि छात्र जीवन के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर समाज हित में बेहतर कार्य करने के प्रेरित किया। वहीं कार्यक्रम का आभार व्यक्त जिला संयोजक मनीषा राणा ने किया।

पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता के साथ ऋतुमयी जागरूकता एवं मिशन साहसी व मेरिट सूची के छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

आभविप नगर इकाई अर्जुन्दा द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और मिशन साहसी के अन्तर्गत आत्म रक्षा प्रशिक्षण के ट्रेनरों के साथ साथ मेरिट सूची में आने वाले कक्षा नवमी,दसवीं , ग्यारहवीं बारहवीं के छात्र छात्राओं का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा आयोजित इस प्रतिमा सम्मान समारोह को सफल बनाने में विशेष रूप से अभाविप के नगर अध्यक्ष प्रणव तिवारी, नगर मंत्री यशवंत कुमार टंडन, नगर सह मंत्री मोहित यादव, नगर सोशल मीडिया प्रभारी वैभव देशमुख, नगर एन एस एस प्रमुख प्रीति सोनकर, नगर एस एफ एस रेशमी कुर्रे, नगर कला मंच प्रमुख रेणुका कांशी, सदस्य जीवन भुआर्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page