DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अपनी मांगों को पूर्ण कराने 10 फरवरी को मुख्यमंत्री सम्मान समारोह जशपुर (कसबेल) में शामिल होंगे बालोद जिले के स्कूल सफाई कर्मचारी

बालोद। बालोद जिले के अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिला अध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर ने बताया कि प्रदेश की निर्देशानुसार 10 फरवरी को मुख्यमंत्री सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें हमारी मांगों पर विचार किया जाएगा।

बालोद जिला के समस्त स्कूल सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह में शामिल होंगे। प्रदेश में 43301 स्कूल सफाई कर्मचारी हैं तो जो स्कूल में साफ सफाई का काम करते हैं। 14 वर्ष से यह काम करते आ रहे हैं जिसकी तनख्वाह मात्र 3000 मिलता है जिससे परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाता। सफाई कर्मचारियों की केवल एक ही मांग है अंशकालीन को पूर्णकालिक कर कलेक्टर दर प्राप्त करना। पिछले कई बार सरकार ने हमें यह हमारी मांगों को संज्ञान में नहीं लिया अपने हक अधिकार के लिए हड़ताल किया पर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया। इस बार साय सरकार से पूरी उम्मीद है कि हमारी मांगों को संज्ञान में लेकर हमें पूर्णकालीन कलेक्टर दर का दर्जा देंगे। साय सरकार ने संगठन के आग्रह पर आमंत्रण स्वीकार किया है और हमें हमारी बातों को रखने का मौका दिया है इसके हम बहुत आभारी हैं। बालोद जिले में 1300 अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी हैं। जो इस सम्मान समारोह में जाने का समर्थन करते हैं और अपने हक और अधिकार को पाने के लिए जशपुर जाने के लिए ठान लिए हैं। उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर उपाध्यक्ष कामिनी साहू रोहित माहला मीडिया प्रभारी रुपेश कुमार सोनकर, पांचो ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष संकुल अध्यक्ष ब्लॉक एवं जिला पदाधिकारी एवं स्कूल सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page