DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

‘‘शासकीय महाविद्यालय, गुण्डरदेही में छात्र-छात्राओं को अग्निवीर के लिए किया गया प्रेरित’’

गुण्डरदेही। शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही में छात्र-छात्राओं को अग्निवीर भर्ती संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

जिसमें महाविद्यालय के नोडल अधिकारी श्री भूपेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को अग्निवीर भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में भारतीय थलसेना एवं वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के पंजीयन संबंधी जानकारी, योग्यता एवं परीक्षा विषयक जानकारी प्रदान किया गया। इस दौरान अग्निवीर से छात्रों को होने वाले लाभ से भी अवगत कराया गया। इस प्रोग्राम के द्वारा छात्र-छात्राओं को अग्निवीर भर्ती के लिए प्रेरित किया।

You cannot copy content of this page