DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए दी विस्तृत जानकारी

बालोद।
मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं धान खरीदी के भौतिक सत्यापन के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर की बैठक ली।

मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि महतारी वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसके क्रियान्वयन के लिए विशेष रूप से ध्यान देते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए हितग्राहियों की सुविधा का ध्यान रखने की जरूरत है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं तक पहुंचकर फार्म भरवाने की व्यवस्था कराना होगा। उन्होंने महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज के संबंध में जानकारी दें, ताकि हितग्राही पात्रता के अनुरूप लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि शासन की इस महती योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी पात्र महिला नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय सीमा निर्धारित कर तथा अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर तीव्र गति से फार्म भराएँ तथा शिविर के आयोजन के साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम बनाने के लिए कहा।
मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी कलेक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी के अंतिम दिन सभी धान खरीदी केंद्रों में भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए। संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग व खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page