DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2023-24 के विद्यार्थियों का संस्था एवं पाठ्यक्रम परिवर्तन की अंतिम तिथि 08 फरवरी तक

बालोद।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन, स्वीकृति एवं भुगतान की कार्यवाही विभागीय पोर्टल पोस्ट मेट्रिक स्काॅरशीप सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन के माध्यम से किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि वर्ष 2023-24 में ऐसे विद्यार्थी जो संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन तथा संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन करना चाहते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार के नियमानुसार पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों को पोर्टल पर सुविधा दी गई है। वे वर्तमान में अध्ययनरत संस्था से संपर्क कर विभाग द्वारा प्रदायित प्रपत्र में जानकारी भरकर जमा कर सकंेगे। इस हेतु विभाग द्वारा 08 फरवरी 2024 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने संबंधित विद्यार्थियों को वर्तमान में अध्ययनरत संस्था से संपर्क स्थापित कर निर्धारित तिथि तक आवेदन करना सुनिश्चित कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात् ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन करने से वंचित रहने पर समस्त जिम्मेदारी संबंधित छात्र की होगी।

You cannot copy content of this page