थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में ग्राम का माहौल खराब करने वाले बदमाश प्रवित्ती के लोगो के खिलाफ थाना अर्जुन्दा में की गई कड़ी कार्यवाही



कुल 7 लोगो के खिलाफ प़ृथक पृथक धारा 151/107,116(3) जा.फौ.  के तहत कार्यवाही कर SDM न्यायालय पेश किया गया

बालोद। थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम देवसरा में आये दिन शराब पीकर माहौल खराब करने वाले बदमाशो के खिलाफ पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी, जिसके तहत कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील नायक के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी अर्जुन्दा उनि मनीष शेण्डे द्वारा टीम गठित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा ग्राम देवसरा में अलग-अलग स्थानो पर जाकर कुल 7 लोगो को समझाईस देने के पश्चात छोड़ने पर अनावेदको द्वारा आवेदक को पुन: डरा धमका कर आय दिन लड़ाई झगड़ा कर ग्रामवासियों में अपनी दहशत फैला कर ग्राम का माहौल खराब रहे थें। आवेदक के द्वारा इस संबंध में दिनांक 24.01.2024 को एक लिखित आवेदन पेश करने पर पुलिस द्वारा अभियान छेड़कर ग्राम देवसरा के 1.गुलाब यादव पिता रामरछा यादव उम्र 32 वर्ष, 2.तुलेश जोशी पिता हरीशंकर जोशी उम्र 35 वर्ष, 3.अशोक देशलहरे पिता स्व. झाडूराम देशलहरे उम्र 54 वर्ष, 4. खिलेश्वर प्रसाद बंजारे पिता सुधीर प्रसाद बंजारे उम्र 29 वर्ष, 5. त्रिभुवन देशलहरे पिता स्व. समयदास देशलहरे उम्र 35 वर्ष, 6. ढालसिंह देशलहरे पिता स्व. समयदास देशलहरे उम्र 37 वर्ष सभी निवासी देवसरा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद 7. रेखलाल देशमुख पिता सेवकराम देशमुख उम्र 32 वर्ष साकिन डांडेसरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिर0 कर इस्तागासा तैयार कर SDM न्यायालय गुण्डरदेही के समक्ष सभी आरोपियों को पेश किया गया है। ग्राम देवसरा के बदमाश प्रवृत्ति के लोगो के उपर पुलिस टीम अर्जुन्दा द्वारा सतत् निगाहे रखी जा रही है। इस प्रकार की घटना घटित होने पर तत्तकाल संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाती है।
प्रकरण की इस कार्यवाही में थाना अर्जुन्दा प्रभारी उनि मनीष शेण्डे, सउनि नारद राम ठाकुर, प्रआर ईश्वरी साहू, आर. भूपतदास, मनोज धनकर का कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page