DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर श्री चन्द्रवाल जिले का सघन दौरा कर विकास कार्यों का ले रहे हैं निरंतर जायजा करकाभाट शक्कर कारखाने का किया निरीक्षण

उत्पादन बढ़ाने तथा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बालोद।
कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल द्वारा जिले में अपने पदस्थापना के तत्काल बाद जिले के विभिन्न स्थानों का सघन दौरा कर जिले में संचालित विकास कार्यों का निरंतर जायजा लिया जा रहा है।

श्री चन्द्रवाल ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का निरंतर दौरा कर यह बता दिया है कि उनकी पैनी निगाह जिला मुख्यालय बालोद के अलावा जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों में चल रहे विकास कार्यों पर भी रहेगा। जिससे की समाज के जरूरतमंद एवं अंतिम पंक्ति के लोगों तक शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

इसके अंतर्गत आज कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिले के करकाभाट स्थित माँ दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गन्ना कारखाने का उत्पादन बढ़ाने तथा कारखाने की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। श्री चन्द्रवाल ने कृषि विभाग के उप संचालक को जिले में गन्ने की खेती की रकबा बढ़ाने हेतु उपाय सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने गन्ना कारखाना के अलग-अलग यूनिटों का निरीक्षण कर कार्य पद्धति के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने शक्कर कारखाना में गन्ना के आवक एवं प्रसंस्करण प्रक्रिया का अवलोकन कर अधिकारियों से इसके संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से शक्कर कारखाना में प्रतिदिन होने वाले उत्पादन के अलावा इसके लिए आवश्यक कच्चा माल आदि की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से प्रति एकड़ गन्ने का कुल उत्पादन तथा समर्थन मूल्य पर निर्धारित मूल्य आदि के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को साफ-सुथरे गन्नेे की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने गन्ना कारखाने के प्रबंध संचालक कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर कारखाने की व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने शक्कर कारखाने में उपस्थित गन्ना किसानों से बातचीत कर गन्ना उत्पादन एवं कारखाने की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास, गन्ना कारखाने के प्रबंध संचालक श्री राजेन्द्र राठिया सहित श्री केएल देवांगन, श्री केपी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page