अपने परिवार को टंगिया से मारने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, मां और बच्चे की हुई थी मौत, पत्नि को टंगिया से मारकर किया अधमरा, खुद भी लगाने वाला था फांसी, पुलिस ने किया खुलासा हत्या की वजह ये आई सामने!



बालोद/गुरुर। पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम उसरवारा में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे हुई हत्या की वारदात के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद खुलासा किया है। साथ ही आरोपी भवानी निषाद को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ और तमाम तफ्तीश के बाद हत्या की वजह चोरी के आरोप और अफवाह को लेकर अनबन के कारण विवाद बढ़ना बताया है। जांच में पता चला कि गांव के किसी व्यक्ति का एटीएम कार्ड चुरा कर उससे ₹40000 निकाले जाने का आरोप आरोपी पर लग रहा था। जिसको लेकर पूरे गांव में अफवाह उड़ी हुई थी। और इसी बात को लेकर आरोपी और उसकी पत्नी जागेश्वरी के बीच विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई आरोपी ने टंगिया से अपने दो माह के बच्चे और अपनी माता शांतिबाई और पत्नी जागेश्वरी पर वार कर दिया। मौके पर बच्चे और माता की मौत हो गई ।वहीं पत्नी को अधमरी हालत में धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी दूसरे गांव गए अपने पिता जालंधर निषाद को भी मारने की तैयारी में था। इसके बाद स्वयं आत्महत्या करने वाला था । आरोपी द्वारा 40000/रू चोरी करने की बात पर परिवार में अनबन हुई थी। पुलिस थाना पुरूर द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया।

हो रही थी चोरी के आरोप से बदनामी

भवानी निषाद के द्वारा अपने गांव के एक व्यक्ति की एटीएम चोरी कर उससे 40000/रू निकालने की बात पूरे गांव में फैलने से बदनामी हो रही थी। इसी बात को लेकर अपनी पत्नि के साथ वाद विवाद कर अवसादग्रस्त होकर अपने ही परिवार के अपनी मां शांति बाई निषाद, पत्नि जागेश्वरी निषाद एवं अपने 02 माह के पुत्र को धारदार लोहे का टंगिया से मारकर हत्या कर दिया। थाना पुरूर में धारा 302, 307 भा०द०वि० कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना पुरूर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल पहुंचकर आरोपी की माता शांति बाई निषाद उम्र 45 साल एवं आरोपी का 02 माह का पुत्र, को टंगिया से वार करने पर सिर एवं हांथ में जगह जगह गंभीर चोट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई थी एवं घटनास्थल पर आरोपी की पत्नि जागेश्वरी निषाद उम्र 22 साल अधमरी हालत में पड़ी थी। जिसे तुरन्त धमतरी अस्पताल ईलाज हेतु रवाना किया गया। आरोपी द्वारा घटनाकारित करने में प्रयुक्त हथियार एक धारदार लोहे का टंगिया खून से सना हुआ व आरोपी के पहने हुये रक्त रंजित शर्ट को जब्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 302, 307 भादवी का घटना घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया ।

इनका रहा अहम योगदान

सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर जिला बालोद बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में प्रभारी थाना पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में सउनि रूपेश्वर राम भगत, सउनि अजयशंकर अविनाशी, प्र०आर० विश्वजीत साहू, आर० लिखन साहू, गुणेश यादव, किशोर साहू, छोटू सोनकर, जितेन्द्र सिन्हा, थनेन्द्र देवांगन, कुलदीप नागवंशी, सुरेश पटेल, म०आर० पुष्पलता साहू के प्रयास से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। उक्त कार्यवाही में उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी का विशेष भूमिका रही है।

You cannot copy content of this page