DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Balod Big Breaking: शराब के नशे में टंगिया से तांडव: हत्यारे ने अपने दो माह के बच्चे और मां को उतारा मौत के घाट, पत्नी भी घायल

बालोद। गुरुर ब्लॉक के पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम उसरवारा में शनिवार को दोपहर तीन से चार बजे के बीच एक आरोपित भवानी निषाद उम्र 30 साल ने मौत का तांडव खेला। उन्होंने शराब के नशे में एक-एक करके टंगिया से अपनी पत्नी जागेश्वरी, मां शांति बाई और दो माह के बच्चे वैभव पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस घटना में आरोपी की मां शांति बाई निषाद और दो माह का बच्चा वैभव की मौके पर मौत हो गई। तो पत्नी जागेश्वरी निषाद गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित भवानी निषाद को पुरूर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में है और पूछताछ में ज्यादा जानकारी बता भी नहीं पा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में यही बताया रहा है कि वह शराब के नशे में आया और टंगिया उठाकर घर में कहने लगा कि सबको मार डालूंगा। सबसे पहले उसने अपने दो माह के बच्चे पर वार कर दिया। इस बीच बचाव के लिए पत्नी और मां आई तो उन पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में मां और दूधमूहे बच्चे की मौके पर मौत हो गई थी। पत्नी का इलाज धमतरी के अस्पताल चल रहा है ।फिलहाल मामले में जांच जारी है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी जांच चल रही है। नशे में पत्नी से वाद विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने टंगिया से तीनों पर हमला कर दिया। वाद विवाद किस कारण से हुआ है अभी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पत्नी को धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अब स्थिति में सुधार आ रहा है। संबंधित थाना की पुलिस पत्नी से बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिले के लिए प्रमुख खबरें भी देखिए एक क्लिक पर

You cannot copy content of this page