DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परीक्षा शुल्क वृद्धि का विरोध: अखिल भारतीय विद्यार्थी ने किया कुलपति का पुतला दहन

बालोद । छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय दुर्ग में प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क में मनमानी बढ़ौतरी के विरोध व मुख्य परीक्षा के मूल्यांकन में लापरवाही के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् व पालिटेक्निक कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बालोद में कुलपति एम. के वर्मा का पुतला दहन किया गया।

नगर मंत्री जयकिशन साहू ने बताया गया कि जिस प्रकार से फीस में बढ़ोतरी कर छात्र-छात्राओं को परेशान किया जा रहा है साथ ही परीक्षा परिणाम में जिस प्रकार की लापरवाही बरत कर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है

वह बहुत चिंता का विषय है। इन सभी विषयों के विरुद्ध में ही हम सब विद्यार्थी परिषद विरोध के लिए विवश हैं। प्रदर्शन में बालोद की जिला संयोजिका मनीषा राणा, बालोद इकाई के नगर मंत्री जयकिशन,

नगर सहमंत्री बादल कुमार,मयंक, अमन यादव, राहुल सिन्हा, मनीष ठाकुर, राहुल ठाकुर, किशोर साहू एवं विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

You cannot copy content of this page