DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ के हसदेव क्षेत्र में चल रहे वनों की कटाई के खिलाफ विरोध,युवा कांग्रेस ने फूंका डबल इंजन सरकार का पुतला,,,देखिए वीडियो

बालोद। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश एवम जिला युवा कांग्रेस के आदेशानुसार प्रधानमंत्री एवम मुख्यमंत्री विष्णुदेव शाय का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से ही पुतला को जलाते हुए बाहर निकले और पुलिस के साथ झूमाझटकी करते हुए पुतला दहन किया गया। पुतला को जलाते हुए बल्ली के जरिए अपने हाथों में उठाए वैभव शर्मा सड़क की ओर दौड़ने लगे।

तभी पुलिस उनके पीछे लग गई। इस दौरान जलता हुआ पुतला भीड़ में जा गिरा। गनीमत किसी को कोई चोट नहीं आई ना किसी का हाथ जला। कांग्रेसी सहित पुलिस वाले बाल बाल बचे।

जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कई आदिवासी अब भी हसदेव जंगल को बचाने के प्रयास में आंदोलन कर रहे हैं. यह विरोध पूरे देश भर में हो रहा है क्योंकी जल, जंगल जमीन, आदिवासियों की संपत्ति है। और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जिसके विरोध में बालोद युवा कांग्रेस ने डबल इंजन सरकार का पुतला दहन किया। बालोद युवा कांग्रेस के मीडिया चेयरमेन आदित्य दुबे ने कहा कि भविष्य में भी आदिवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में आदिवासी सरकार है और मुख्यमंत्री भी आदिवासी समुदाय से आते हैं. वे आदिवासी संस्कृति और पंरम्परा से भली भांति परिचित हैं, इसलिए वे इसे समझेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासी नए खदानों का विरोध कर रहे हैं न की पुरानी खदानों का. इस बात पर जोर दिया कि खनन संबंधी किसी भी गतिविधि के लिए जनता की राय ली जानी चाहिए। जिसके विरोध में बालोद युवा कांग्रेस ने पुरजोर विरोध दर्ज कर पुतला दहन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बालोद विधान सभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप साहू , शहर अध्यक्ष साजन पटेल, ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहनिश पारकर, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक सानू पाल, जिला महासचिव अंचल साहू, शेष, कान्हा, प्रमोद, तौहनीन, अविनाश यादव, गजेंद्र ढीमर, आबिद मालिक, वैभव शर्मा, फरहान खान, फैज अली, सुनील, आयुष, समस्त युवा कांग्रेस के साथी शामिल थे।

You cannot copy content of this page