DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वयंसेवको ने केले के पत्ते में खाना खाकर दिया प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अर्जुन्दा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा के राष्ट्रीय सेवा इकाई द्वारा नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर ग्राम पंचायत गुरेदा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके चतुर्थ दिवस के दिन स्वयंसेवको ने ग्राम के विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई एवं साइबर क्राइम पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। और चबूतरा निर्माण चौक चौराहों की की पुताई किया गया।

उसके बाद स्वयंसेवको द्वारा भोजन के समय नवाचार का प्रयोग करते हुए स्वयंसेवको ने केले पर भोजन खाकर प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बौद्धिक परिचर्चा सत्र में मुख्य वक्ता के रूप श्रीमती सीमा सोनी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद, वरिष्ठ स्वयंसेविका कल्पना बम्बोड़े, मनीषा राणा, देवेन्द्र वरिष्ठ स्वयंसेवक चन्द्रा कुमार देवांगन, दुर्गेश कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page