DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने महाविद्यालय में मनाया बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती

अर्जुन्दा। शहीद दुर्वासा निषाद महाविद्यालय अर्जुंदा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको ने महाविद्यालय में परम् पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती मनाई।
सर्व प्रथम परम् पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना माल्यार्पण

व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति ने

छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने समस्त मानव समाज को मनखे मनखे एक समान

का संदेश दिया। और भाई चारा समानता ऊंच नीच जाति भेद छुआ छूत जैसे विडम्बना को दूर किया। आज उनके बताए संदेश और उपदेश को आत्मसात कर जीवन जीने की जरूरत है।

रंगोली, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर उनके जीवन दर्शन पर आधारित महाविद्यालय में रंगोली, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

साथ ही इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

गुरु प्रसाद का हुआ वितरण


गुरु प्रसाद के रूप में चीला, नारियल खीर और लाइचीदाना और मूंगफली का प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं समस्त स्वयंसेवको उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page