अर्जुन्दा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अर्जुन्दा के नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान अभाविप बालोद के जिला संयोजिका मनीषा राणा उपस्थित रही।
बालोद जिले के जिला संयोजिका मनीषा राणा ने कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तावना रखा रखा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहासों और महत्वों से छात्र छात्राओं को अवगत करते हुए उनके कार्या और गतिविधियों

और इससे जुड़ने के फायदे बताएं। नए कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला संयोजिका ने नगर अध्यक्ष के रूप में प्रणव तिवारी व नगर मंत्री के रूप में यशवंत टंडन को दायित्व सौंपा।
स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर समाज और देश के लिए करेंगे बेहतर कार्य – नगर मंत्री यशवंत टंडन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अर्जुंदा के नगर इकाई के नगर मंत्री यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो छात्रों के हित और राष्ट्रहित में कार्य करती है। छात्रों के साथ हो रहे अन्याय और दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने वाली संगठन है।
जो नियंत्रित छात्रों के विकास और समस्याओं का निदान करने को लेकर कार्य करती है।
वहीं नगर उपाध्यक्ष के रूप में सौरभ साहू, नगर सह मंत्री मोहित यादव, नगर सह मंत्री डुमन सिन्हा,नगर सोशल मीडिया प्रमुख वैभव देशमुख, नगर महाविद्यालय प्रमुख दानेश्वर सिन्हा, नगर एन एस एस प्रमुख प्रीति सोनकर, नगर एस एफ डी प्रमुख सुदर्शन साहू, नगर एस एफ एस रेशमी कुर्रे, नगर कला मंच प्रमुख रेणुका कांशी एवं गुनिता साहू, नगर क्रीड़ा प्रमुख ममता साहू एवं रागिनी साहू को बनाया गया।
