DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोइनापार में हर्षोल्लास के साथ मनाई ,संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती

बालोद।ग्राम भोइनापार में संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की 267 वी जयंती 18 दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संत गुरु घासीदास बाबा के विचार मनखे-मनखे एक समान को लोगों तक पहुंचने का कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान जैत में पालो चढ़ाया श्वेत ध्वज फहराया गया, जो शांति का प्रतीक है। इसके पश्चात सतनाम मंगल आरती की गई। बाबा जी के सप्त संदेश को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के संपूर्ण समाज के लोग उपस्थित थे और सभी ग्राम वासियों ने भी आनंद उत्सव मनाया।

You cannot copy content of this page