DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले के तीनों विधायकों ने लिया विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ, कुंवर और अनिला ने छत्तीसगढ़ी में लिया शपथ, तो संगीता ने कहा सबको राम-राम… देखिए वीडियो

बालोद। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के विधानसभा में सदस्य के रूप में बालोद जिले के तीनों विधायकों क्रमशः बालोद से संगीता सिन्हा, गुण्डरदेही से कुंवर सिंह निषाद और डौंडी लोहारा से अनिला भेड़िया ने शपथ लिया
इस दौरान कुंवर निषाद और अनिला ने जहां छत्तीसगढ़ी में शपथ लिया तो संगीता सिन्हा ने हिंदी में। संगीता ने अंत में सभी को जय जोहार राम-राम कह कर अपना शपथ विराम किया। विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लिए जाने पर क्षेत्र की जनता सहित कांग्रेसियों ने हर्ष जताया और उन्हें कुंवर और संगीता को दूसरी पारी साथ ही अनिला को तीसरी पारी की बधाई दी।

क्या बोले कुंवर

शपथ के बाद कुंवर निषाद ने कहा आज छत्तीसगढ़ विधानसभा म विधायक के रूप म शपथ ग्रहण करेंव। अपन समर्थन, मार्गदर्शन अउ आशीर्वाद प्रदान कर मोला विधानसभा पहुंचाए बर गुण्डरदेही के देवतुल्य जनता, जम्मो वरिष्ठजन समेत कार्यकर्ता संगी मन ल आत्मीय आभार अउ धन्यवाद।मैं, अपन जिम्मेदारी के पूरा मनोयोग ले निर्वहन करहूं अउ गुण्डरदेही के सर्वांगीण विकास अउ समृद्धि बर अपन शत-प्रतिशत योगदान दे बर कृत संकल्पित हंव। मोर जिनगी के हर क्षण छत्तीसगढ़ महतारी के सेवा म समर्पित हे।

यह था शपथ

सभी ने शपथ लेते हुए कहा कि मैं ईश्वर की शपथ लेता/लेती हूं की विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा/रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखूंगा/रखूंगी। और जिस पद को मैं ग्रहण कर रहा/रही हूं उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगा/ करूंगी।

You cannot copy content of this page