DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

करकाभाट में संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 23 दिसंबर से

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम करकाभाट में संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 23 से 31 दिसंबर तक किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक खुर्सीपार के पंडित राजा महाराज पांडेय होंगे। परायणकर्ता बनगांव के पंडित डोमेंद्र पांडेय होंगे। इस दौरान अलग-अलग दिनों पर अलग-अलग कथाओं का वाचन किया जाएगा। पहले दिन 23 दिसंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। वैदिक पूजन, गौकर्ण उपाख्यान होगा। 24 को व्यास जन्म, महाभारत कथा, परीक्षित जन्म , वाराह अवतार, 25 को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत कथा, 26 को अजामिल प्रसंग, नरसिंह अवतार, 27 को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, कृष्ण जन्म, 28 को बाल लीला, दही लूट, रुक्मणी विवाह, 29 को जरासंध वध, राजसूय यज्ञ, सुदामा प्रसंग और 30 दिसंबर को यदुवंशी श्राप, परीक्षित मोक्ष,चढौत्री होगी।साथ ही अंत में शोभायात्रा निकाली जाएगी। 31 दिसंबर रविवार को गीता पाठ प्रवचन, तुलसी वर्षा, हवन, कपिल तर्पण, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण होगा।

You cannot copy content of this page