किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान हुआ खाक



गुरूर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम खुंदनी में चंद्र मोहन किराना की दुकान में बीती रात को अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इस घटना में दुकानदार को लाखों का नुकसान हो गया।

दुकान में रखा फ्रिज, फ्रीजर, टीवी, कूलर सभी जलकर खाक हो गए। जानकारी के अनुसार घटना रात्रि 10:30 बजे की बताई जा रही है। दुकान के बगल में रहने वाले कुंजलाल द्वारा धुआं देखने पर आग लगने की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई। तत्काल लोग इकट्ठा हुए। लगभग दो से ढाई घंटे तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। ग्रामीण लोकेश्वर साहू, पंकज सोनभद्र, धर्मेंद्र सोनभद्र, बुद्धे लाल,नागेश्वर निषाद, पुष्पराज,तामेश्वर साहू, चित्रसेन, उमाकांत, भोजराम साहू, जनक राम, भीखम साहू सहित अन्य पड़ोसियों ने मिलकर आग बुझाने का काम किया। आधी रात तक आग बुझाने का प्रयास जारी रहा। इस काम में बीरेंद्र साहू का विशेष सहयोग रहा। जिनके द्वारा मोहर पंप से बोर चालू कर पानी डाला गया। आग लगने की वजह से मकान भी जर्जर हो चुका है। मकान मालिक द्वारा कवर चौकी में घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोटवार जयंत अग्रवाल मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page