DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक फेंकने की प्रथा बंद करने का लिया ग्रामीणों ने संकल्प

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम जगन्नाथपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन बाजार चौक के पास किया गया।

इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में आए हुए अधिकारियों ने लोगों को जानकारी दी तो वहीं मौके पर कई लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

साथ ही उज्जवला गैस योजना के तहत आवेदन भी जमा किए गए तो वहीं जिन लोगों ने पूर्व में आवेदन किया था उनके गैस कनेक्शन स्वीकृति मिलने पर उन्हें सिलेंडर और चूल्हा आदि का वितरण भी किया गया।

प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन भी लिए गए। इस अवसर पर अतिथियों में शामिल जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू, जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू, जनपद सदस्य छगन देशमुख, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, सरपंच अरुण साहू, शिवेंद्र देशमुख, सांकरा के उप सरपंच भीमेश देशमुख आदि मौजूद रहे।

मंच संचालन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ताराचंद साहू ने किया।

इस दौरान सभी ने स्वच्छता का शपथ भी लिया। जिसमें लोगों ने खुले में सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं फेंकने ना हीं किसी को फेंकने देने, खुले में सिंगल यूज प्लास्टिक फेंकना समुदाय के लिए अभिशाप होने की बात कही। साथ ही गांव, स्कूल, घरों के आसपास खुले में सिंगल यूज प्लास्टिक फेंकने की इस प्रथा को बंद करने का हर संभव प्रयास करने, सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदे पानी का उचित निपटान करने, स्वच्छ आवास एवं स्वच्छ गांव को अपना उद्देश्य बनाने और अपने गांव को ओडीएफ प्लस गांव बनाने में योगदान देने की बात शपथ के माध्यम से लोगों ने कही। अतिथियों ने भी सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील लोगों से की।

You cannot copy content of this page