DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने किया भव्य शहीद वीर मेला का आयोजन

बालोद। शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर साप्ताहिक शहीद वीर मेला का आयोजन जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया।

जिसमे 14 दिसंबर को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के ब्लाक इकाई दनगड़ के ग्राम सुंदरनगर व लेडिजोब में कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में मनाया गया ।

जिससे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से दनगड़ ब्लाक के सभी साथी उपस्थित हुए।

इसी तरह 15 दिसम्बर को धोबेदण्ड ब्लाक के ग्राम अरमुरकसा में और 16 दिसंबर को चार जगह पर किया गया। मुक़ादहा ब्लाक अंगारा में, अछोली ब्लाक के आलिखूटा में, रेंगाड़बरी में, रायगढ़ ब्लाक के ग्राम हितापठार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

17 दिसम्बर को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के मरकामटोला ब्लाक के ग्राम भर्रीटोला में भी कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में मनाया गया

और इस शहीद वीर मेला का समापन आज और कल जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय के कॉमरेड मंगतू लटिया मैदान दल्ली राजहरा में शहीद वीर मेला (मड़ाई) के रूप में मनाया जाएगा। जिसमे आस पास के 14 गांव के गायता, पटेल, परगना, के साथ जन मुक्ति मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page