DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ट्रक ड्राइवर से 30 हजार लूट कर भागने वाले तीन लूटेरे निकले दिल्ली के, राज्य से फरार होने से पहले पुरूर पुलिस ने इस तरह से पकड़ा,,, एक फरार,,,

घटना में प्रयुक्त वाहन एक सफेद रंग की मारूति स्वीफ्ट कार कमांक CG-04-HD-4932 को किया गया जप्त, नगदी रकम 20,000/ रूपये को बरामद

बालोद। पुरूर में हुए एक ट्रक ड्राइवर से लूटपाट करने वाले दिल्ली के दो आरोपियों को पुरूर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना6 दिसंबर की है। आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा किया। आरोपीगण संदीप बागड़े पिता श्यामसुंदर बागड़ें उम्र 21 वर्ष साकिन विश्वकर्मा कालोनी ब्लाक-एफ 135, लालकुआ जैतपुर दक्षिण दिल्ली थाना बदलपुर एम.वी. रोड़ 110044, और शेरसिंह उर्फ अंकित पिता विरेन्द्र सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन विश्वकर्मा कालोनी ब्लाक-ए 65 लालकुआ जैतपुर दक्षिण दिल्ली थाना बदलपुर एम.वी. रोड़ 1100441 में शामिल हैं। घटना में तीन लोग शामिल होने की बात पीड़ित ड्राइवर ने कही है। दो पकड़े गए हैं और एक फरार बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि क्षेत्र में हो रहे आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री बी० एन० मीणा के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर जिला बालोद श्री बोनीफास एक्का के थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस की टीम को लूट के 02 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। प्रार्थी राजेन्द्र कुमार जांगड़े पिता मानसिंग जांगड़े उम्र 26 साल साकिन बनरसी थाना आरंग जिला रायपुर छ0ग० ने रिपार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.12.2023 को अपने स्वयं की दस चक्का वाहन ट्रक क्रमांक CG-07-CA-6401 में जगदलपुर से आयरन गिटटी भरकर रायपुर सिलतरा ले जाने निकला था। करीबन दोपहर 03.00 बजे ग्राम बालोदगहन मितान ढ़ाबा के सामने एन.एच. 30 मार्ग के पास धमतरी तरफ से आ रही एक सफेद रंग की वाहन कार क्रमांक CG-04-HD-4932 के चालक द्वारा ट्रक के सामने अपने कार को खड़ी कर, कार चालक एवं कार में सवार दो व्यक्तियों द्वारा गाली गलौच कर धमकाते हुये ट्रक में चढ़कर मारपीट कर, जेब में रखे 30,000/रू को निकालकर लुट कर ले गए थे। थाना पुरूर में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल मितान ढाबा के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से आरोपियों के वाहन क्रमांक CG-04-HD- 4932 की तस्दीक कर तत्कालिक रूप से उक्त वाहन नम्बर के आधार पर परिवहन विभाग के माध्यम से वाहन की पंजीकृत स्वामी के नाम पता एवं संपर्क नम्बर की जानकारी हासिल किया गया एवं प्राप्त मोबाईल नम्बर का सायबर सेल बालोद के मदद से लोकेशन ट्रेस कर संदेहीगण संदीप बागड़े पिता श्यामसुंदर बागड़े और शेरसिंह उर्फ अंकित को रायपुर के पास अभिरक्षा में लेकर आरोपियों से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। साथ ही उनके कब्जे से नगदी 20,000/रू० एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मारुति स्वीफ्ट कार क्रमांक CG-04-HD-4932 को जप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण में फरार आरोपी का पता तलाश जारी है।उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि रुपेश्वर राम भगत, आरक्षक लिखन साहू, किशोर साहू, संदीप यादव, सुरेश पटेल, छोटू सोनकर, कुलदीप नागवंशी, धनेन्द्र देवांगन, जितेन्द्र सिन्हा, डोमेन्द्र रावटे एवं सायबर सेल के आरक्षक मिथलेस की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page