DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्गीटोला जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 जुआरी गिरफ्तार, 56 हजार रुपये व ताश सहित सामग्री जब्त

बालोद। जिले में अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी संजारी, थाना डौण्डीलोहारा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित जुए के फड़ पर दबिश देकर 7 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 56 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश सहित अन्य सामग्री जब्त की है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) बोनी फॉस एक्का के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून 2026 को पुलिस चौकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा एवं सायबर सेल बालोद की टीम शासकीय वाहन से जुर्म-जायम की पतासाजी के लिए ग्राम राणाखुज्जी, दुर्गीटोला एवं भीमपुरी क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दुर्गीटोला के जंगल क्षेत्र में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से राजा श्रीवास पिता कंचनबाग उम्र 44 वर्ष निवासी अटल आवास राजनांदगांव थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव, अजय कुमार कल्लो पिता रोहिदास कल्लो उम्र 29 वर्ष निवासी पांडापानी थाना छुरिया जिला राजनांदगांव, रोहित कुमार मारकण्डे पिता बाबूलाल मारकण्डे उम्र 42 वर्ष निवासी रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद, लम्बोदर सोनी पिता बिहारी लाल उम्र 59 वर्ष निवासी गैंदाटोला जिला राजनांदगांव, धनंजय गोस्वामी पिता सुरेश गोस्वामी उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 18 डोंगरगांव थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव, दीपक सिंह पिता टीकम सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी दर्रा थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव तथा जितेन्द्र सेन पिता प्रदीप सेन उम्र 42 वर्ष निवासी डोंगरगांव जिला राजनांदगांव को जुआ खेलते हुए पकड़ा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 56 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, एक मोमबत्ती, एक चादर तथा एक प्लास्टिक झिल्ली जब्त की। मामले में अपराध क्रमांक 109/26 दर्ज कर धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक सुनील तिर्की, पुलिस चौकी संजारी प्रभारी सउनि अरविंद साहू, प्र.आर. 1539 मनोज कुमार साहू, आरक्षक 527 वरुण ठाकुर, सायबर सेल बालोद प्रभारी धरम भुआर्य, प्र.आर. 1279 विवेक साही, आरक्षक 323 राहुल मनहरे, आरक्षक 202 संदीप यादव, आरक्षक 31 पुरन देवांगन, आरक्षक 08 आकाश दुबे तथा आरक्षक 563 भोप सिंह साहू का विशेष योगदान रहा।

पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page