DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ई-श्रमिक पोर्टल में पंजीकृत श्रमिक जिनकी मृत्यु 31 मार्च 2022 को अथवा पूर्व में हुई है उन्हें दिया जाएगा एक्सग्रेशिया का लाभ

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी गठित

बालोद। ई-श्रम पोर्टल में पंजीकृत ऐसे श्रमिक, जिनकी मृत्यु दिनांक 31 मार्च, 2022 को अथवा पूर्व हुई है, उन्हंे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ एक्सग्रेशिया के रूप में दिया जाएगा। जिला श्रम पदाधिकारी बालोद ने बताया कि इसके सफल क्रियान्वयन हेतु बालोद जिले में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन/मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रम निरीक्षक को समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके लिए श्रम पदाधिकारी कार्यालय बालोद हेल्प डेस्क भी गठित कर दी गई है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार इस संबंध में विस्तृत जानकारी श्रम पदाधिकारी कार्यालय बालोद में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।

You cannot copy content of this page