DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम बोरी (खपरी) में महिला कमांडो और सहयोगी जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में सिलाई प्रशिक्षण संपन्न

पद्मश्री शमशाद बेगम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने किया प्रेरित, 40 से अधिक प्रशिक्षार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

बालोद। महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम बोरी (खपरी) में महिला कमांडो एवं सहयोगी जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं एवं युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री शमशाद बेगम रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच अंबिका ठाकुर ने की। विशेष अतिथि के रूप में सब इंस्पेक्टर अश्मक कुर्रे, इंद्रजीत सिदार, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष भागवत साहू, सहयोगी जन कल्याण समिति सचिव रफीक खान, दर्शन बालोद के प्रधान संपादक दीपक यादव तथा सिलाई प्रशिक्षक सोनम साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजन में महिला कमांडो भीमेश्वरी शांडिल्य, सरस्वती साहू, खेमिन साहू एवं पूर्व सरपंच भूपेंद्र साहू का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर अतिथियों ने महिला कमांडो और सहयोगी जन कल्याण समिति द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली सभी महिलाओं एवं युवतियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अनुसार 40 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिससे उनमें रोजगार एवं आत्मनिर्भरता को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

अतिथियों ने प्रशिक्षार्थियों से आग्रह किया कि वे इस कौशल का उपयोग कर स्वयं आगे बढ़ें और अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें।

You cannot copy content of this page