सुरक्षित बचपन, कौशल जीवन: पुलिस और मिशन वात्सल्य की संयुक्त पहल, बच्चों के प्रति हिंसा, दुर्व्यवहार और शोषण समाप्त करने की दिशा में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान



स्कूली छात्र/छत्राओं को बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम, उत्तम शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ-साथ सायबर अपराध व सायबर सुरक्षा के सबंध में जागरूक किया गया

स्कूली शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधित अभिव्यक्ति एप इंस्टाल कराकर यूजर गाइडेंस की जानकारी दी गई

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक मार्गदर्शन मे एव प्रतीक चतुर्वेदी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद, गीता वाधवानी उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक जोगेन्द्र कुमार साहू, सायबर सेल प्रभारी व जिला संरक्षण अधिकारी (मिशन वात्सलय) नारेन्द्र साहू के पर्यवेक्षण में शा. कन्या हाई स्कूल करहीभदर एवं शा. कन्या पूर्व माध्य. शाला सोरर में स्कूली छात्र/छात्राओं को बच्चों के प्रति हिंसा, दुर्व्यवहार और शोषण समाप्त करने की दिशा में जागरूकता अभियान पैदा करने, कानून को बढ़ावा देने जागरूकता अभियान चलाया गया।

स्कूली बच्चो को बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम, उत्तम शिक्षा व स्वास्थ्य व गुड-टच, बैड टच, बच्चो का शोषण, पोस्को एक्ट एवं जेजे एक्ट, बाल विवाह, नशा के दुष्प्रभाव किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट 2012) मानव / बाल तस्करी के संबंध में जानकारी व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, चाइल्ड हेल्फ लाईन नं. 1098 की जानकारी साझा किया गया।

साथ ही साथ साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आनलाईन फ्राड, सोशल मीडिया लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ऑनलाईन फ्राड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं. 1930 पर कॉल करने के लिये बताया गया। स्कुल में उपस्थित शिक्षकगणों को अभिव्यक्ति एप अपलोड कराकर एप के संबध में जानकारी साझा की गई है। साथ ही साथ युवा पीढ़ी जिनका योगदान समाज की रीढ़ मजबूत करने में प्रभावी होता है, उनके उज्वल भविष्य के लिये बधाई दिया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला संरक्षण अधिकारी (मिशन वात्सलय) श्री नारेन्द्र साहू, वेदप्रकाश साहू जिला समन्वयक चाईल्ड लाईन बालोद, महिला सेल बालोद से सउनि सीता गोस्वामी, आर. मन्नु गोटा, सायबर सेल बालोद से आरक्षक योगेश गेडाम, प्राचार्य श्री ए.सी. नायक, बी.एस. मंडावी शिक्षक श्रीमती आर. नंद, दीपा हनवन, सी. साहू, वेद बाई ठाकुर, दीप्ती साहू, दुर्गेश नंदिनी, राधिका नेताम श्री रूपेन्द्र, डी. आर. नेताम एवं लीलाराम डड़सेना सरपंच करहीभदर उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page