DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोहलाई में लगी पशुओं की प्रदर्शनी, अतिथियों ने किसानों को किया पशुपालन के लिए प्रेरित

बालोद। एन एल एम अंतर्गत विकासखंड विकासखंड स्तरीय पशु मेला का आयोजन ग्राम मोहलाई में सुचित्रा साहू जी जनपद अध्यक्ष विकासखंड गुंडरदेही के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उनके द्वारा अपने उद्बोधन में पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ लेते हुए पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पशुपालकों को प्रेरित किया गया। डॉ डी. के. सिहारे उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला बालोद के द्वारा पशु मेला के उद्देश्य एवं विभागीय योजनाओं का विस्तार से जानकारी दिया गया । पशु मेला में पशु -पक्षियों के विभिन्न नस्ल के साथ विभागीय गतिविधियां, पैरा युरिया उपचार, अजोला उत्पादन, नेपियर हरा चारा, साइलेज बनाने की विधि, उपयुक्त पोल्ट्री शेड एवं मुर्गी के अंडे के लिए कम लागत हैचिंग मशीन इत्यादि का प्रदर्शनी किया गया। विशेष अतिथि के रूप में हेमंत साहू, चमेली बाई पटेल सरपंच ग्राम पंचायत कमरौद, बेदी लाल निर्मलकर ग्राम प्रमुख मोहलाई, कृष्ण कुमार साहू गोठान अध्यक्ष मोहलाई,नरेंद्र सोनबोईर, अनसूईया साहू, तीज बाई साहू, तामेश्वरी साहू, वी एस मरकाम, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पशुपालक अपने विभिन्न नस्ल के पशुओं- पक्षियों के साथ पशु मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में सहभागी बने एवं चयनित समिति के द्वारा उत्कृष्ट पशु पक्षियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिया गया इस कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग गुंडरदेही से डॉ जी डी कौशल, डॉ एस के नायक, डॉ बी नायक (पशु चिकित्सालय देवरी), डॉ सी एम चंद्राकर, डॉ लक्ष्मी साहू (एम.वी.यू), श्री एच के मधुकर, श्री बी आर सिन्हा, श्री एस के निषाद, श्री आर के जाधव, श्री के एल साहू, श्री पी एन पटेल, सुश्री सुसन्ना कुजूर सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, श्री घनश्याम यदु (पी ए आई डब्लु), श्री रूपेश साहू (एम.वी.यू), श्री एस कुमार नेताम, श्री टैंक सिह महिलवार, श्री कोमल निर्मलकर चतुर्थ वर्ग कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page