DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ये हैं बालोद की बैंजो गर्ल, 3 साल से छेड़ रही बैंजो पर अपनी उंगलियों की तान,, कला देख लोग हो जाते हैं मंत्रमुग्ध, देखिए ये खबर

माधुरी दीपक यादव,बालोद। आमतौर पर बैंजो बजाने के क्षेत्र में पुरुष वर्ग आगे दिखाते हैं। लेकिन बालोद शहर की एक बेटी ऐसी है जो बैंजो गर्ल के नाम से जानी जाती है। बात हो रही है शिकारी पारा बालोद की रहने वाली पूजा यादव की। जो 3 साल से बैंजो वादन कर रही है एमकॉम तक पढ़ी-लिखी यह बेटी इसी कला के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है। बैंजो बजाना अपना शौक और आजीविका का जरिया बना चुकी है।

वह कुंदरू पारा बालोद के श्री आराधना बालिका मानस मंडली से भी जुड़ी हुई है। जिसमें वह प्रमुख कलाकार है और वहां भी बैंजो वादन करती है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों सहित उड़ीसा और महाराष्ट्र बॉर्डर के मंचों तक वह अपनी प्रस्तुति दे चुकी है।

हाल ही में पूजा यादव का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह शिकारीपारा में विराजित गणेश पंडाल में “देवा श्री गणेशा” गाने पर बैंजो बजाती नजर आ रही है। जिसे काफी सराहा जा रहा है।

पूजा यादव ने डेली बालोद न्यूज़ से बातचीत में बताया कि माता कृष्णा, पिता दीनू सहित रवीना रावटे उनकी प्रेरणा स्रोत है। जो मंडली की व्याख्याकार भी है। उन्होंने स्वयं से बैंजो बजाना यूट्यूब आदि से देख कर सीखा था। घर में उनके पास पुराना बैंजो था। जिस पर वह पढ़ाई के साथ-साथ नियमित अभ्यास करती थी। धीरे-धीरे उनकी उंगलियों ने ऐसे तान छेड़ने शुरू कर दिए कि लोग धुन सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। पिता दीनू यादव और माता कृष्णा बाई की यह बेटी बालोद जिले का नाम रोशन कर रही है। बैंजो गर्ल के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। देखिए वह वायरल वीडियो,,,,,

You cannot copy content of this page