DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांस्कृतिक कार्यक्रम संझा के चिरईया 28 को जेवरतला में

बालोद:- गुरुर ब्लॉक के ग्राम जेवरतला में सिद्धिविनायक गणेश उत्सव समिति की तत्वाधान में 28 सितंबर को रात्रि 8:00 बजे से खेमराज कृत सांस्कृतिक कार्यक्रम संझा के चिरईया अंगारी बालोद की प्रस्तुति होगी ।

समिति के अध्यक्ष गुलाबचंद सार्वा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती चौक जेवरतला में गणेश स्थापना किया गया है। जिसके उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि संजारी बालोद क्षेत्र के विधायक संगीता भैयाराम सिंहा, विशेष अतिथि जिला पंचायत सभापति केदार देवांगन, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष मानसिंह सार्वा एवं अध्यक्षता जेवरतला सरपंच नंदनी ठाकुर, उपसरपंच धिरपाल कलिहारी होंगे। कार्यक्रम के प्रायोजक लूकेश्वर चौधरी एवं झामेश्वर साहू है। उक्त सभी जानकारी राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष श्री खिलेंद्र सार्वा ने दिया ने दिया।

You cannot copy content of this page