DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहीदों को नमन युवाओं ने किया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

बालोद। नेहरू युवा केंद्र बालोद दुर्ग छत्तीसगढ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा संगठन दुर्ग ,जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन द विक्ट्री यूथ क्लब महाराणा प्रताप यूथ क्लब के युवाओं के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में युवाओ द्वारा हाथ में तिरंगा और मिट्टी से बनी कलश जिन्हें अमृतकलश का नाम दिया गया, अमृत कलश लेकर गांव में घूमकर भारत माता का जयगान गाते हुए लोगों के घर से मिट्टी तथा अनाज इकठ्ठा कर देश के प्रतिभक्ति भावना को जागृत किया ।

इसके साथ हि पंच प्रण का शपथ दिलाया गया। और सभी को इस शपथ का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा संगठन बालोद लाटाबोड, कन्नेवाडा, बरही, सांकरा, हीरापुर बालोद के स्वयं सेवक रहें जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक वासुदेव,कमलेश वासनिक, भूपेंद्र चंद्राकर , यामिनी, कौमार्य मोनेश साहू, खोगेश्वरी गेंद्रे, योशेक किंडो, चिरंजीव सोनेल रहें इनका मुख्य उद्देश्य देश के क्रांतिकारी , शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना हैं,

युवाओं से बात करने पर पता चला कि यह मुहिम सम्पूर्ण भारत वर्ष से देश के कोने कोने लगभग 7500 अमृत कलश से मिट्टी एकत्रित करना हैं ।

जो दिल्ली के वॉर मेमोरियल में एकत्रित किया जा रहा हैं, जिससे उस मिट्टी से एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाना हैं

जो हमारे अमर शहीदों की कुर्बानी की सुगंध हमारे समस्त देश वासियों को सुगंधमय बनाती रहें!

You cannot copy content of this page