DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पसौद पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा,हुई सभा, विकास कार्यों का भाजपा नेताओं ने किया लोकार्पण

बालोद। ग्राम पसौद के खरखरा मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा और सभा के साथ ग्राम पंचायत पसौद में मनरेगा के तहत एक करोड़ 5 लाख राशि से विभिन्न विकास कार्य मुक्तिधाम, खेल मैदान ,पक्की नाली निर्माण, तालाब सौंदरीकरण ,कचरा घर का निर्माण और सड़क मुरमी करण कार्य का लोकार्पण भी हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री
कपिल मोरेश्वर थे।

अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अरुण साव ने की। विशिष्ट अतिथि सांसद मोहन मंडावी, जिला भाजपा प्रभारी बालोद मधुसूदन यादव, विधायक भाटापारा शिव रतन शर्मा , जिला अध्यक्ष भाजपा बालोद केसी पवार सहित अन्य प्रदेश स्तर के नेताओं की मौजूदगी रही। ग्राम पसौद में पूरे ग्रामवासी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में त्यौहार मनाया गया।

आसपास के ग्रामवासी भी बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किये। 300 भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से अतिथि आगमन हुआ। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए धरती के सिंगार लोक संस्कृति कार्यक्रम और भोजन का व्यवस्था सरपंच पोषण लाल देवांगन द्वारा किया था। जिसमें पसौद गांव के 100 युवा साथियों ने व्यवस्था संभालने के लिए सहयोग प्रदान किये।
पोषण लाल देवांगन अध्यक्ष जिला सरपंच संघ बालोद ने पसौद गांव के लिए मंगल भवन बनाने हेतु 20 लाख राशि स्वीकृति हेतु केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री को मांग पत्र प्रस्तुत किया। साथ ही सरपंचों द्वारा 4 साल से विभिन्न मांग किया जा रहा है जिन पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुआ ऐसे आठ बिंदुओं के मांग पत्र को भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में सम्मिलित करने केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर को ज्ञापन भी दिया गया। जिनमें मांग की गई कि सरपंचों की मानदेय 4000 रु से वृद्धि करते हुए 20000 रु किया जाए , सरपंचों को आजीवन पेंशन दिया जाए, सरपंचों के अविश्वास प्रस्ताव नियम में संशोधन किया जाए l ग्राम पंचायत के पेयजल एवं स्ट्रीट लाइट के बकाया बिल को भुगतान से माफ किया जाए। नामांतरण फौती बटवारा का कार्य पूर्व की तरह ग्राम पंचायत द्वारा किया जाए। मनरेगा निर्माण कार्य में 50% राशि ग्राम पंचायत को अन्य मद की तरह पहले दिया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को जल्द पूरा करने के लिए अधिक से अधिक हितग्राहियों को आवंटन देते हुए चालू किया जाए। गांव के निर्माण कार्य को टेंडर ना देकर सरपंच को कार्य की एजेंसी बनाया जाए।

You cannot copy content of this page