DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निकुम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बनाया विज्ञान मॉडल इंजीनियर डे पर लगाई प्रदर्शनी

बालोद /निकुम। स्वर्गीय पुकेश्वर सिंह भारदीय शासकीय महाविद्यालय निकुम में इंजीनियर डे के अवसर पर भौतिक शास्त्र विभाग के द्वारा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विभाग अध्यक्ष गोपाल पाली ने कहा कि छात्रों के रचनात्मक कौशल के साथ मॉडल निर्माण से उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। छात्र-छात्राओं ने स्थिर एवं गतिशील दोनों प्रकार के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दुर्गेश एवं साथी बीएससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से गजेंद्र एवं साथी बी एस सी तृतीय वर्ष, परमेश्वर एवं साथी बी ए अंतिम वर्ष एवम तृतीय स्थान पर आदित्य बी एस सी प्रथम स्थान एवं साथी रहे। सांत्वना पुरस्कार मोनिका एवं साथी एवं सुमन एवं साथी को मिला। प्राचार्य डॉक्टर डी के बैलेंद्र ने समस्त प्रतिभागियों को रचनात्मक कार्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा प्रदान की। प्रतियोगिता के निर्णायक अन्नपूर्णा यादव असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति शास्त्र एवं डॉ शिप्पी देवांगन असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन शास्त्र थे।कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सीमा जायसवाल, पूजा सोढ़ा, अंजु रानी ठाकुर, कामता प्रसाद बंजारे गैंदलाल साहू, अमित सिंह, येवेंद साहू उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page