नीले रंग की मारूति कार क्रमांक CG-04- NL-9546 कीमती 7,00,000/रुपये को किया गया जप्त, आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
गुरुर। पुरूर पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपी बाबू सरकार पिता हरिलाल सरकार जाति नमोशूद उम्र 48 वर्ष निवासी माना कैंप वार्ड नम्बर 15थाना माना जिला रायपुर (छ०ग०) और गोपाल मण्डल पिता सुकुमार मण्डल उम्र 28 साल जाति नमोशूद्र निवासी माना कॅम्प वार्ड नम्बर 15थाना माना जिला रायपुर (छ०ग०) को दो लाख के गांजा के साथ कार सहित पकड़ा दोनो को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बी० एन० मीणा के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर जिला बालोद श्री बोनीफास एक्का के थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वाले 02 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। 24.09.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक नीले रंग की मारुती सुजकी बलेनो कार क्रमांक सीजी 04 एन एल 9546 दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर कोण्डागांव की ओर से केशकाल, कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर जा रहे है की सूचना पर ग्राम पुरूर रानी दुर्गावती चौक तिराहा एन एच 30 मार्ग के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी, कुछ समय बाद मुखबीर के बतायेनुसार एक नीले रंग की मारूति सुजुकी बलेनो कार क्रमांक CG-04- NL-9546 आया जिसे इसारा कर रूकवाया गया जिसे नाम पता पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगा तथा कडाई से पूछताछ करने पर वाहन चला रहा व्यक्ति अपना नाम बाबू सरकार पिता हरिलाल सरकार जाति नमोशूद्र उम्र 48 वर्ष निवासी माना कॅम्प वार्ड नम्बर 15 थाना माना जिला रायपुर (छ०ग०) तथा वाहन में बैठा व्यक्ति अपना नाम गोपाल मण्डल पिता सुकुमार मण्डल उम्र 28 साल जाति नमोशूद्र निवासी माना कैम्प वार्ड नम्बर 15थाना माना जिला रायपुर (छ०ग०) का रहने वाला बताये जिनके वाहन कार की तलाशी लेने पर CG-04- NL 9546 की तलाशी लेने पर 12 पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 21.640 किलोग्राम कीमती 2,16,400 / रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपीयो के विरूध्द धारा 20(ख) एनडीपीएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया तथा आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूष प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि रूपेश्वर राम भगत.. आरक्षक लिखन साहु, किशोर साहू, संदीप यादव, सुरेश पटेल, उमाशंकर जारके, कुलदीप नागवंशी, रूपेश चौरे सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू, आरक्षक मिथलेश यादव व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
