DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग: बालोद से दल्ली वन रेंज की ओर आगे बढ़ रहा हाथी, गाड़ी का सायरन सुनाकर हाथी को मुख्य मार्ग से हटाने में जुटा अमला, देखिए ताजा तस्वीर और वीडियो

माधुरी दीपक यादव,बालोद। सोमवार रात 11 बजे की स्थिति में हम बालोद के जंगल में घूम रहे दतैल टश्कर हाथी की खबर बता रहे हैं जो अभी बालोद रेंज को छोड़कर अब दल्ली रेंज की ओर आगे बढ़ रहा है दिन भर बालोद रेंज में घूमता रहा अब रात में दिशा बदल दिया है। वन विभाग की टीम निगरानी में डटा हुआ है। लोगों को आगाह किया जा रहा है। दंतेल हाथी रानीमाई मार्ग से क. RF 63 होते हुए मुल्लेगुड़ा फिर मालगांव होकर दल्ली रेंज की ओर बढ़ रहा है।


अलर्ट ग्राम में मुल्लेगुड़ा, मुल्ले, मालगांव, मड़वापथरा, हर्राठेमा, रानीमाई मंदिर शामिल हैं। दल्ली रेंज के पटेली और घोटीया इलाके में जाने की संभावना है।संबंधित क्षेत्र के वन स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। हाथी विचरण इलाकों में मुनादी शुरू हो गई है। खास तौर से हर्राठेमा, मुल्ले, कुंजामपारा, मालगांव, मड़वापथरा में मुनादी का सिलसिला जारी है।

विभाग की टीम करीब जाकर हाथी को गाड़ी का सायरन सुनाकर झल्मला रानी माई मुख्य मार्ग से दूर ले जाने की कोशिश कर रही। इस बीच कुछ बाइक चालक रात में रास्ते से वापस लौटे। अगर वहां वन विभाग की टीम नहीं रहती तो उनका हाथी से सामना हो जाता।

वहीं मौके पर वन विभाग की बालोद एसडीओ डिम्पी बैस ने टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान बालोद रेंजर जेआर जोंगस सहित डौंडी और दल्ली का पूरा अमला तैनात है।

You cannot copy content of this page