DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिला डड़सेना समाज के लिए बनेगा सर्व सुविधा युक्त भवन, विधायक ने किया भूमिपूजन

बालोद। डड़सेना कलार समाज को बालोद संजारी विधायक संगीता सिन्हा ने एक और बड़ी सौगात दी है। बालोद जिला डड़सेना समाज के लोगों के लिए एक भव्य सर्व सुविधा युक्त कलार समाज का भवन बनाया जाएगा। इसके लिए विगत दिनों भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में कलार समाज के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज के वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर विधायक संगीता सिन्हा ने भूमि पूजन किया। इस दौरान विधायक ने पूरे समाज के नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब का आशीर्वाद और प्यारे मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। समाज ने हमेशा मुझे एक बेटी की तरह प्यार और सम्मान दिया है। और यह मेरा फर्ज है कि मैं भी समाज के हित में कुछ अच्छा करू। समाज के वरिष्ठ जनों ने समाज भवन की बात हुई थी। आज भूमि पूजन हो रहा है और जल्द ही समाज को एक अपना खुद का भवन मिल जाएगा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक संगीता सिन्हा को धन्यवाद किया और दिल से आभार जताया।


इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, वार्ड पार्षद धनेश्वरी ठाकुर, जनपद सदस्य शारदा सिन्हा,ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी , महामंत्री रोहित सागर ,डड़सेना कलार समाज के जिलाध्यक्ष चमन लाल सिन्हा ,जिलाध्यक्ष महिला रेणुका गजेन्द्र,जिलामन्त्री चन्द्रहास सिन्हा कोषध्यक्ष हरदेव लाल सिन्हा ,घनश्याम सिन्हा ,देवलाल सिन्हा ,अश्वनी सिन्हा के साथ समाज के लोग उपस्थित रहे।

तांदूला नदी के निकट बनेगा भवन

तांदूला नदी के निकट सिन्हा सामुदायिक भवन का भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। समाज के प्रांत कोषाध्यक्ष विसम्भर सिन्हा सहित जिला पदाधिकारी सिन्हा समाज जिला बालोद के अध्यक्ष चमन लाल, चंद्रहास सिंह महामंत्री सिन्हा समाज जिला बालोद एवं हरदेव सिंह सिन्हा के साथ-साथ समस्त मंडल के मंडलेश्वर सचिव कोषाध्यक्ष क्षेत्राधिकार समाज के समाज प्रमुख एवं युवा सदस्य की उपस्थिति रही। भवन निर्माण के लिए समिति का गठन किया गया। जिसमें देवलाल सिंह सिन्हा को उपाध्यक्ष एवं हीरालाल सिन्हा को कोषाध्यक्ष और देवनारायण सिन्हा को सचिव पद का कार्यभार भी दिया गया।

You cannot copy content of this page