DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पाप की हांडी बताकर सांकेतिक मटका फोड़, भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस का विरोध

बालोद। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस सरकार के कुशासन में भ्रष्टाचार के विरोध में जिला मुख्यालय बालोद में जिला भाजपा कार्यालय से मटका लेकर घड़ी चौक होते हुए जय स्तंभ चौक पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भारी नारेबाजी करते हुए सर पर मटका लेकर कांग्रेस सरकार के विरोध में लिखे नारे को हाथों में लिए मटके फोड़े हुए तख्तियां जलाकर प्रदर्शन किया।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सत्ता संभाल रही कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा अब भर चुका है।

इसके विरोध स्वरूप पाप का घड़ा फोड़ कर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया । महिलाओं के साथ अनाचार प्रदेश में निरंतर बढ़ते अपराध ठप्प कानून व्यवस्था, हर छोटे-बड़े शासकीय कार्य में कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार घोटाले की लंबी श्रृंखला या कांग्रेस की भूपेश सरकार की 5 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां हैं। झूठी कांग्रेस की सरकार ने अपने झूठे वादों से प्रदेश की जनता को सिर्फ ठगा है ।ठगेश सरकार से महिला, बुजुर्ग, युवा, किसान ,श्रमिक आदि सभी वर्ग परेशान और दुखी है। ऐसी नकारा कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा फोड़ने जनता ने मन बना लिया है। आसन्न विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की पाप की हांडी फोड़ेगी। महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष भानुमति साहू ने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को रोजगार देने के बजाय उनका रोजगार छिना है और कमीशन खोरी के चक्कर में सारा काम ठेके पर चल रहा है। 22 हजार महिलाएं स्व सहायता समूह से रेडी टू इट का कार्य छीनकर कमीशन खोरी के चक्कर में ठेके पर दिया है। सभी महिलाएं चुनाव में इसका जवाब देगी।इस कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार , जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, मंत्री शरद ठाकुर सहित दीपा साहू के अगवाई में महिला मोर्चा की कृतिका साहू, भानुमति साहू, खिलेश्वरी साहू ,डॉक्टर मोना टुवानी, संध्या साहू, डिकेश्वरी बंधु, डामेश्वरी साहू ,पूनम साहू, भगवती साहू, हितेश्वरी कौशिक, मोहनी देवांगन ,पिंकी रानी चंद्राकर, धारिणी साहू, कौशल्या मेश्राम ,प्रतिमा यादव, शशि यादव ,सुखवंती यादव, दामिनी देवी ,भुवनेश्वरी साहू ,रानी कौशिक, चित्रलेखा साहू, सुशीला साहू, निर्मला यादव, गुनीता साहू, यशोदा, चंद्रप्रभा गुप्ता ,वारिस यादव, देवकी साहू ,सहित जितेंद्र साहू, तोमन साहू ,लोकेश श्रीवास्तव, दुर्जन साहू, गिरजेश गुप्ता ,रामसहाय साहू, गणेश राम साव ,राजीव शर्मा ,संजय साहू, संदीप सिन्हा, दानेश्वर मिश्रा ,नरेंद्र सोनवानी, चित्रसेन साहू, भीमसेन निर्मलकर, गिरधर साहू, चंद्रभान साहू, मनहरण साहू ,मोहित साहू ,लकी यादव ,ध्रुव साहू, राजेंद्र साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page