DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने किया ग्रामीण औद्योगिक पार्क कांदूल एवं अर्जुनी टिकरी में गिरदावरी के कार्य एवं डुड़िया गौठान का निरीक्षण

बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बुधवार 13 सितंबर को जनपद पंचायत गुण्डरदेही के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क कांदूल एवं ग्राम अर्जुनी टिकरी में किसान के खेत में राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा किए जा रहे गिरदावरी के कार्य का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से ग्रामीण औद्योगिक पार्क के समुचित संचालन के संबंध में जानकारी ली।

श्री शर्मा ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क में पोहा, मुर्रा, आटा एवं पापड़ उत्पादन के कार्यों का भी अवलोकन किया।

उन्होंने एसडीएम श्री मनोज मरकाम को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के कार्यों का सतत् मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री शर्मा ने मुर्रा एवं अन्य उत्पादों के गुणवत्ता की भी जांच की तथा मौके पर उपस्थित निर्माण कार्य में लगे स्व-सहायता समूह के महिलाओं से बातचीत की।

श्री शर्मा ग्राम अर्जुनी टिकरी में पहुंचकर कृषक श्रीमती नर्मदा बाई की खेत में चल रहे फसल गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित कृषकों से बारीश एवं फसलों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने समीप में हड़गहन जलाशय की नहर नाली का भी निरीक्षण किया। किसानों ने बताया कि नहर नाली किसानों के खेत के सतह से नीचे होने के कारण उनके खेतों में पानी की आपूर्ति नहीं होने की जानकारी दी। श्री कलेक्टर श्री शर्मा ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को तत्काल टीम भेजकर इसकी जांच कराने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम डुड़िया गौठान का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने वर्मी टैंक आदि का निरीक्षण कर स्व-सहायता समूह के महिलाओं से उत्पादन कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं से गौठान में चल रहे विभिन्न गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की। श्री शर्मा ने गौठान में अभिसरण के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने गौठान में पानी एवं विद्युत आदि की समुचित व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में राशन की समुचित उपलब्धता, स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति तथा बारीश एवं फसल आदि के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page