DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर समीक्षा करने बालोद पहुंचे भाजपा संभागीय प्रभारी यूपी के संजीव चौरसिया

जिले में भाजपा के संगठन के कार्यों परिवर्तन यात्रा को लेकर लिया फीडबैक

बालोद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नव नियुक्त दुर्ग संभाग के प्रभारी, युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के सह संगठन प्रभारी एवं विधायक संजीव चौरसिया एक दिवसीय प्रवास पर बालोद पहुंचे। बालोद जिला भाजपा कार्यालय में एक संक्षिप्त बैठक के माध्यम से भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया । संभागीय प्रभारी ने जिले में संगठन के गतिविधियों को विस्तार से जानकारी ली। परिवर्तन यात्रा की तैयारी पर जायजा लिया। साथ ही आगामी दिनों होने वाले संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उपस्थित भाजपा नेताओं को मार्गदर्शन दिया। संगठन एवं सत्ता में अपने अनुभवों को लेकर विस्तार पूर्वक अपनी बातें रखी ।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, डौंडीलोहारा विधानसभा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा, छगन देशमुख ,जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव, जिला मंत्री शरद ठाकुर ,मंडल अध्यक्ष द्वय सुरेश निर्मलकर ,प्रेम साहू, कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, शहर मंडल उपाध्यक्ष गिरजेश गुप्ता ,विधानसभा मीडिया प्रभारी कमल पनपलिया उपस्थित रहे।

भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा को लेकर भगवामय हुआ बालोद,परिवर्तन यात्रा को भव्य स्वरूप देने तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में विजय के संकल्प के साथ दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी की आराधना और विशाल आम सभा के साथ आरंभ हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में आरंभ हुई। जो यात्रा के चौथे दिवस 15 एवं 16 सितंबर को बालोद जिले मे तीन जनसभा एवं दो स्वागत सभा करेंगे । जिसकी तैयारी को लेकर जिले भर में भाजपा के कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ साज सज्जा एवं व्यवस्था की तैयारी में जुट गए हैं। संगठन के द्वारा जिला, मंडल ,शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठके ले रहे हैं। अधिक से अधिक संख्या में आम जनता व कार्यकर्ता पहुंचे जिसको लेकर भाजपा द्वारा हर संभव प्रयत्न किया जा रहे हैं। डौंडी के पुलिस ग्राउंड मे जनसभा ,दल्ली राजहरा में स्वागत सभा, सरदार पटेल मैदान बालोद में जनसभा ,लोहारा में स्वागत सभा एवं दशहरा मैदान पसौद(देवरी) में जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रास्तों को भाजपा ध्वज ,बैनर ,पोस्टर, दीवाल लेखन तोरण पटाखों से सजाया जा रहा है ।वही अधिक से अधिक संख्या में आम जनता इस सभा को सुने इसके लिए विशेष रूप से सभा मंच, स्थल को सजाया जा रहा है। परिवर्तन यात्रा को भव्यता व व्यापकता देने के लिए हर संभव परिश्रम कर रहे हैं। यात्रा के जिला समन्वयक व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से भाजपा की विजय यात्रा आरंभ हो चुकी है। पुर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। डॉ रमन सिंह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को सजाने संवारने एवं तेजी से विकास भाजपा की सरकार ने किया। पिछले 5 सालों में कांग्रेस की सरकार ने शोषण और भ्रष्टाचार, घोटाले के अलावा कोई कार्य नहीं किया। अब हद हो चुकी है। छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस सरकार से छुटकारा चाहिए। कांग्रेस पार्टी की सरकार की असफलता से जुड़े सभी विषयों को लेकर भाजपा नेता जनता के बीच जा रहे हैं। भाजपा की यह पहली परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को आरंभ हुई यह यात्रा मां दंतेश्वरी व मां महामाया देवी के आशीर्वाद से दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक 16 दिन में 1728 किलोमीटर का सफर तय करेगी और तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान 45 आम सभाएं 32 स्वागत सभाएं और पांच रोड से होंगे। इन सभाओं में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में सरोज पांडे ,रेणुका सिंह, ब्रजमोहन अग्रवाल, लता उसेंडी सहित अन्य दिग्गज भाजपा नेता शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा के रथ आकर्षण का केंद्र है। यात्रा में रथ आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस है। रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। इस मंच पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढी की व्यवस्था की गई। भाजपा की प्रदेशव्यापी परिवर्तन यात्रा अपने लक्ष्य पथ पर जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा परिवर्तन का शंखनाथ करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है। छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट निकम्मी और क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। भाजपा की रथ यात्रा से मिल रहे जन समर्थन और सैलाब को देखकर कांग्रेसी हतप्रभ है ।भाजपा को मिल रहे जन समर्थन को देखकर कांग्रेसी अपना मानसिक संतुलन खोते हुए अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

You cannot copy content of this page