DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज : बालोद जिले में भी घोषित हुआ पोला पर स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बालोद। बालोद जिले में भी पोला पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इस संबंध में 13 सितंबर की शाम को आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा का त्योहार जो पहले स्थानीय अवकाश घोषित हुआ था। उसे शासन के आदेश के द्वारा सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित किया गया है। जिसकी जगह पर 14 सितंबर दिन गुरुवार पोला पर्व को संपूर्ण बालोद जिला में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। पूर्व में शासन द्वारा जारी कैलेंडर वर्ष 2023 में गोवर्धन पूजा स्थानीय अवकाश घोषित था । जो सार्वजनिक अवकाश माना जाएगा। वहीं उनके स्थान पर पोला पर्व को अपने-अपने जिले में कलेक्टर्स द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। ज्ञात हो कि इस संबंध में छत्तीसगढ़ में बिलासपुर कलेक्टर द्वारा सर्वप्रथम आदेश जारी किया गया था। बालोद जिले में एक दिन पहले आदेश जारी कर लोगों को राहत दी गई। सभी शासकीय, निजी स्कूल और संस्थाओं को भी आदेश की प्रतिलिपि भेज कर तत्काल इस सूचना का पालन करवाने की बात कही गई है। ताकि बच्चों और शिक्षकों को स्कूल आने की जरूरत ना पड़े। सूचना के अभाव में कई जगह संकुल समन्वयक में अवकाश को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। शाम पांच बजे आदेश जारी होने पर संबंधित संस्थाओं को अवकाश की सूचना दी जा रही है।

You cannot copy content of this page