DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुड़िया की दो छात्राओं का एकलव्य विद्यालय के लिए चयन

डौंडी लोहारा। शासकीय प्राथमिक शाला मुड़िया विकासखंड डौंडी लोहारा में अध्यनरत कुमारी प्रतिभा भुआर्य एवं गार्गी बढ़ई का चयन एकलव्य आवासीय विद्यालय डौंडी के लिए हुआ है। उक्त दोनों बच्चों को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमकन्हार के भूगोल के व्याख्याता टीमन लाल साहू ने मार्गदर्शन और निशुल्क अध्यापन कराया था। जिसके चलते छात्राओं का चयन हुआ है। अब दोनों छात्राएं कक्षा छठवीं में एकलव्य आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करेंगे। इस उपलब्धि पर टीमनलाल साहू, शिक्षक श्री गावरे , श्री साहू, श्री ठाकुर , मुड़िया सरपंच भावना भूपेश नायक, जिला मंडी सदस्य भूपेश नायक, भीमकन्हार सरपंच पोषण लाल साहू ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

You cannot copy content of this page