DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ट्रेनों का परिचालन बंद किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद करेगी 13 सितंबर को रेल रोको आंदोलन

बालोद। ट्रेनों का परिचालन बंद किए जाने के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, केंद्र सरकार को घेरने जा रही है। इस क्रम में अपने-अपने क्षेत्र के रेलवे स्टेशन में रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा 13 सितंबर को बालोद रेलवे स्टेशन में दोपहर 1 से 3 बजे तक रेल रोको आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने बताया इस संबंध में सूचना रेलवे के अफसर को भी दे दी गई है। उक्त सूचना की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, एसपी, थाना प्रभारी, स्टेशन प्रबंधक सहित अन्य संबंधित लोगों को भी भेजी गई है। जिसमें कहा गया है कि मोदी सरकार द्वारा सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेल सुविधा को समाप्त करने और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में किए गए 24 ट्रेनों के परिचालन को रद्द किए जाने के मामले में यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

You cannot copy content of this page