DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दो आरोपी को किया गिरफ्तार

बालोद/गुरुर। एसपी जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं एएसपी सुशील कुमार नायक के निर्देशन एवं एसडीओपी बोनी फॉस एक्का के पर्यवेक्षण में आर्म्स एक्ट के दो आरोपीयो को गुरुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रार्थी उमेश कुमार सिन्हा पिता बिझवार सिन्हा उम्र 33 साल बोरतरा थाना गुरूर जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 10 सितंबर को शाम करीब 06 बजे देशी शराब भठ्ठी गुरूर मेें शराब खरीदने गया था तभी वहां पर सोहन पटेल एवं करण दोनो धारदार हाथियार लेकर देशी शराब दुकान के सामने हवा में लहराकर लोगो को डरा धमका रहा था। प्रार्थी को देखकर उसे भी दोनो डरा धमका रहा था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी भानुप्रताप साव के नेतृत्व मे विशेष टीम गठित किया गया। आरोपी सोहन पटेल गुरूर एवं करण ध्रुव को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भानुप्रताप साव, उप निरीक्षक धनेश्वर साहू, सउनि कुलेश्वर यादव, प्र.आरक्षक राजेश टंडन, आरक्षक, कोमल साहू, पिताम्बर निषाद, दिनेश नेताम, विवेक सिन्हा ,टोकेश्वर देवांगन,संजय साहू की भूमिका रही।

You cannot copy content of this page