भाजपा के परिवर्तन यात्रा से होगी बालोद जिले में चुनाव का शंखनाद – मधुसूदन यादव



परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर जिला भाजपा की बैठक संपन्न प्रभारी मधुसूदन यादव ने तैयारी का लिया जायजा

बालोद। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी 12 और 16 सितंबर से प्रदेश के दो स्थान दंतेवाड़ा और जशपुर से परिवर्तन यात्राओं का शंखनाद फुकने जा रही है।

इनमें से 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से दंतेश्वरी मैया की पूजा अर्चना करने के पश्चात आरंभ होने वाली यात्रा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे ।यात्रा के चौथे दिन बालोद जिले में प्रवेश होगा।

तीनों विधानसभा मे दो दिनों की यात्रा को लेकर भाजपा जिला बालोद द्वारा जिला स्तर पर बैठक रखी गई ।जिसमें यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं बालोद जिला प्रभारी मधुसूदन यादव ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रदेश की भ्रष्टाचारी ,वादाखिलाफी अन्याय अत्याचारी और प्रदेश के हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी करने वाली भूपेश सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकेगी इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव करेंगे एवं यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे ।

उन्होंने कहा कि भाजपा की यह परिवर्तन यात्राएं छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट भूपेश सरकार की पोल खोलने का काम करेगी और जनता को बताएगी कि कैसे छत्तीसगढ़ में पिछले पौने पांच साल से घपले, घोटाले की सरकार, अत्याचार की सरकार और वादा खिलाफी की सरकार चल रही है। कार्यकर्ताओं को यात्रा का रोड मैप बताते हुए कहा कि यह यात्रा बालोद जिले के डौंडी मे 15 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे आएगी जहां युवा मोर्चा से एक भव्य बाइक बाइक रैली से उसका स्वागत किया जाएगा। पुलिस ग्राउंड में एक बड़ी सभा होगी। इसके पश्चात दल्ली राजहरा में स्वागत सभा करते हुए दौहान मंदिर से बाइक रैली से बालोद के सरदार पटेल मैदान पर सभा का आयोजन किया जाएगा रात्रि बालोद विश्राम के पश्चात सुबह प्रेस व मीडिया से संवाद पश्चात यात्रा प्रस्थान कर लोहारा में स्वागत सभा के बाद देवरी गुण्डरदेही विधानसभा में सभा का आयोजन करते हुए यात्रा नादगांव की ओर प्रस्थान करेगी जिसके लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर विभिन्न प्रभारी नियुक्त किए गए यात्रा को भाव्य एवं जन सहभागिता के लिए जिले के सभी मंडलों में बैठक, शक्ति केंद्र व बुथ स्तर पर भी युद्ध स्तर पर बैठक करते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी। जिला प्रभारी मधुसूदन यादव ने यात्रा का रात्रि विश्राम एवं कार्यक्रम हेतु महावीर भवन बालोद में सभा स्थल सरदार पटेल मैदान लोहारा तथा देवरी के स्वागत सभा व सभा स्थल का निरीक्षण किया एवं उचित दिशा निर्देश कार्यक्रम हेतु दिए कार्यक्रम की कार्य योजना को लेकर विधानसभा वार बैठक में प्रभार सौंपे गए भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों सहित पदाधिकारीयो को दायित्व सौंपे गए यात्रा को लेकर इस बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने यात्रा को भव्य स्वरूप देने जिले में हो रहे तैयारी को विस्तार पूर्वक बताया भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा राज्य में भ्रष्टाचार के जड को उखाड़ फेंकने और राज्य में भ्रष्टाचार की दुकान बंद करने के लिए हुंकार होगी भ्रष्टाचारी, परिवारवादी ,जातिवादी और दिल्ली दरबार के दरबारी छत्तीसगढ़ का विकास नहीं कर सकते, छत्तीसगढ़ का भला केवल भाजपा की सरकार कर सकती है इस संदेश को लेकर परिवर्तन यात्रा रखी गई है संभागीय सह प्रभारी यात्रा को लेकर सचिन बघेल ने रूट मैप बताएं राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्देश को कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा जिले के दिवस प्रभारी राकेश यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार चाउर वाले बाबा डॉक्टर रमन सिंह ने चावल देने का काम किया जबकि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने गरीबों को चावल में भी घोटाला कर 51000 करोड़ डकारे इसी तरह हर वर्ग के अधिकारों और सुविधाओं को छिनने का जो कम इस ठगे सरकार ने किया है उसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए यह परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है इस बैठक में प्रमुख रूप से डौंडी लोहार विधानसभा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ,जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू, वरिष्ठ नेता प्रीतम साहू, बालमुकुंद देवांगन, राजेंद्र राय ,वीरेंद्र साहू , यज्ञदत्त शर्मा, अभिषेक शुक्ला, चेमन देशमुख, छगन देशमुख ,नरेश यदु, त्रिलोकी साहू ,राकेश छोटू यादव ,संध्या भारद्वाज, शरद ठाकुर, नरेश साहू, जयेश ठाकुर, संजय दुबे, प्रेम साहू, सुरेश निर्मलकर, कौशल साहू ,दुष्यंत सोनवानी, मनीष झा, टिनेश्वर बघेल , प्रणेश जैन, रूपेश सिन्हा, यादव राम साहू, लोकेश श्रीवास्तव, जगदीश देशमुख, दुर्गानंद साहू, कमलेश सोनी, सुरेंद्र देशमुख, आदित्य पिपरे, दीपा साहू ,जितेंद्र साहू, तोमन साहू , लीला शर्मा, खिलेश्वरी साहू, जनार्दन सिन्हा, पुष्पेंद्र चंद्राकर ,शिवकुमार धरमगुड, होनिल दत्त पटेल, हरीश कटझरे, मोहन जैन, अकबर तिगाला ,टोमन लाल साहू, राजीव शर्मा ,अजय चौहान, पवन सोनबरसा ,राजू आर्डले, खेदुराम साहू, मेहत्तर नेताम,अमीत चोपडा, मोहनलाल साहू, रामसहाय साहू, शाहिद खान ,चंदन लाल सिन्हा, संदीप साहू ,तेजराम साहू ,विश्वास गुप्ता, जिवेन्द्र बघेल, संदीप सिंह ,मुकेश दिल्ली वार, अजीत कुमार चोपड़े, टुकेश्वर पांडे, गजेंद्र महमल्ला, धनेंद्र साहू ,मुरलीधर साहू ,शुभम देवांगन ,संतोष गंगबेर, मनन गुप्ता संतोष साहू चित्रसेन साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page