DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुण्डरदेही पहुंचे खनिज विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, कांग्रेसियों को दिया चुनाव जीतने टिप्स

बालोद। शनिवार को गुंडरदेही रेस्ट हाउस के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा खनिज विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गिरीश देवांगन जी का भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष गिरीश देवांगन द्वारा कार्यकर्ताओ को पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु चुनावी चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए सक्रिय होकर कार्य करने व विधानसभा जीत की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू ,संजय साहू,क्रांतिभूषण साहू ,के के राजू चंद्राकर,जागृत सोनकर,चंद्रहास देवांगन,फ़ैज़ बक्श, रामस्वरूप साहू,मानसिंह सार्वा,रामेश्वर चन्द्राकर,हितेश साहू,रहमान मिर्ज़ा,तोरण चन्द्राकर,प्रज्ज्वल प्रसन्नो,रवि तिवारी,परमानंद साहू,संजू सोनकर आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page