DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्ग के शिवनाथ नदी में गिरी चारपहिया, सकरौद के रहने वाले दो परिवार के चार लोगों की मौत, एसडीआरएफ की टीम दुर्ग ने सुबह निकाली लाश

बालोद। दुर्ग के शिवनाथ नदी में पुराने पुल के पास बीती रात करीब 1:30 बजे के आसपास एक काले रंग की बोलेरो डूब गई थी। रात में ज्यादा खोजबिन नहीं हो पाई। दूसरे दिन बुधवार को एसडीआरएफ की टीम दुर्ग मौके पर पहुंची और छानबीन की गई। लगभग 11:00 बजे वाहन को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। जिसमें चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी दो परिवार मूलतः गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सकरौद के रहने वाले हैं। हालांकि नौकरी और काम के सिलसिले में वे दुर्ग में रहा करते थे। मृतक में एक ललित साहू है। जो चार पहिया ड्राइवरी का काम करता था, बोरसी दुर्ग में रहता था। अनुमान है कि बोलेरो वही चला रहा था। तो वहीं अन्य मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल है। जो कि तामेश्वरी देशमुख और उनकी दो बच्चियां हैं। जानकारी के मुताबिक तामेश्वरी देशमुख के पति पुलिस में है। जिनकी पोस्टिंग दुर्ग जिले में है। और इसी वजह से वे कसारीडीह दुर्ग में किराए में रहा करते थे। दोनों परिवार एक ही गांव से होने के कारण बोरसी और कसारीडीह में एक दूसरे का आना जाना होता था। सूत्रों के मुताबिक बीती रात को ललित साहू के साथ तामेश्वरी देशमुख और उनके बच्चे राजनांदगांव मार्ग पर अंजोरा क्षेत्र में खाना खाने के लिए गए थे और वापसी दुर्ग की ओर हो रहे थे। इस बीच हादसा हुआ।

मृतकों के नाम ये हैं

ललित साहू पिता हरिराम उम्र 30,तामेश्वरी देशमुख पति गिरीश देशमुख उम्र 31,बच्चों में यशलक्ष्मी देशमुख पिता गिरीश देशमुख उम्र 13, कुमुद देशमुख पिता गिरीश देशमुख बच्ची उम्र 07

You cannot copy content of this page