DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बासी भोजन खाने से मौत,गौ माता की हत्यारी है कांग्रेस की भूपेश सरकार : तोमन साहू

बालोद। राजीव गाँधी मितान् सम्मेलन ग्राम तुता नवा रायपुर के मैदान् में राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। जिसमे प्रदेश भर से आए हुए मितान को भोजन वितरण किया गया। जिसका परिणाम बेजुबान पशुओ को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा । भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा आयोजन के दौरान बचे बासी भोजन का पैकेट कार्यक्रम स्थल मे फेका गया एवं गंदगी फैलाई गई। उक्त बासी भोजन खा कर लगभग 30 पशु फूड पाइजनिंग का शिकार होकर काल के ग्रास में समा गए। गायों की लाश कार्यक्रम स्थल के आसपास बिखरी पड़ी मिली जो कि दुर्भाग्य जनक है।इस संबंध में आगे श्री साहू ने कहा कि गौठान एवं रोका छेका का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस सरकार गायों को गौठानों में व्यवस्थित नहीं कर पा रही है। वहीं दूसरी ओर गाय को खुली जगह छोड़कर एवं उसे बासी भोजन खिलाकर मारने जैसे कृत्य कर रही है। निश्चित ही कांग्रेस की सरकार को गौ हत्या का महा पाप लगेगा।

You cannot copy content of this page