DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या कालेज बालोद में रसायन शास्त्र के लिए अतिथि व्याख्याता के लिए आवेदन 14 तक

बालोद। भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय, बालोद में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में रसायन शास्त्र विषय में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पद के विरुद्ध अध्यापन व्यवस्था हेतु अतिथि व्याख्याता के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 14-09-2023 तक डाक या स्वयं उपस्थित होकर कार्यालयीन समय पर तय दस्तावेजों के साथ शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद में आवेदन कर सकते हैं। पद की विस्तृत जानकारी कॉलेज के सूचना पटल व वेबसाइट पर अभ्यर्थी देख सकते हैं।

You cannot copy content of this page