DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रायपुर के रेपिस्ट्स को फांसी देने की मांग, काले कपड़े पहनकर अभाविप और बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शन, हुआ पुतला दहन

बालोद। रायपुर में हुई दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले में पकड़े गए 10 रेपिस्ट्स को फांसी देने की मांग उठने लगी है। इस मामले में बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मिलकर आवाज बुलंद की और बालोद नगर में काले कपड़े पहनकर रैली निकलते हुए पुतला दहन किया गया। शासन प्रशासन और राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन भी सौंपा गया और सामूहिक दुष्कर्म के सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।

ज्ञापन में मांग किया गया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र विचारण कर सामूहिक बलात्कार के सभी दोषियों
को फांसी की सजा दी जाए। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद ईलाके में गुरुवार दिनांक 31 अगस्त 2023 को 10 युवक मिलकर राखी बांधकर लौट रही दो बहनों को रास्ते में रोककर उनके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार (गैंगरेप की गंभीर शर्मनाक घटना)को अंजाम दिया गया है तथा सभी दोषियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उक्त घटना से पूरे प्रदेश शर्मिन्दगी महसूस कर रही है और प्रदेश की युवती एवं महिलायें स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है तथा शासन-प्रशासन के “लॉ एंड आर्डर” पर सवालिया निशान भी लग रहे हैं।

न्याय प्रणाली के लचीलेपन को देखते हुए देश एवं प्रदेश की जनता इस मामले में अतिशीघ्र न्याय की उम्मीद कर रही है। मामले के दोषी चाहे कोई भी राजनीतिक दल या धर्म-समुदाय के हों, न्याय / दण्ड सभी के लिए एक होनी चाहिए, ताकि ऐसे गंभीर शर्मनाक अपराध की पुनरावृत्ति न हो सके। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सस्ता, सुलभ एवं शीघ्र न्याय-व्यवस्था के तहत जारी दिशा-निर्देश के अनुसार विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, जिला बालोद (छ.ग.) शासन-प्रशासन से उक्त मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र विचारण कराया जाकर पीड़ित पक्ष को उचित न्याय देने एवं दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की पुरजोर मांग की है।

प्रदर्शन में ये हुए शामिल

विश्व परिषद बजरंग दल से महेंद्र सोनवानी (मोनू),बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद सतीश विश्वकर्मा, बालोद जिला विश्व परिषद जिला सह मंत्री बालोद जिला बजरंग दल से उमेश कुमार सेन, आदि ध्रुवे,कमल बजाज,प्रदीप मीनपाल,अमित केलवानी, योगु ठाकुर,भुनु पटेल,जीत यदू,विक्की गोलानी,आशीष साहू,तुषार ढीमर,आशुतोष कौशिक,मनोज कुमार,धीरज नेताम,शन्नी नेताम,दुर्गेश नेताम,अंशुल, एस कुमार,श्याम नेताम, अभाविप. से जिला संयोजक आशुतोष कौशिक,नगर मंत्री मनीषा राणा, राधिका ,मुस्कान मनहर ,जीत यदु, योगेश ठाकुर,जयकिशन साहू आदि शामिल हुए।

You cannot copy content of this page